DISCOVER MORE

Explore Our Categories

हजरत हुजैफ़ा (R Z)से रिवायत है कि रसूलुल्लाह (S W) ने इर्शाद फरमाया क़ुरआन सीनों से उठा लिया जाएगा और जमीन पर उसकी एक आयत भी बाक़ी न रहेगी।

6.हजरत याला बिन शाद्दाद (R Z)

फ़रमाते हैं कि मेरे वालिद हजरत शद्दाद (R Z)ने

यह वाक़िया ब्यान फ़रमाया और हजरत उबादा (R Z) जो कि उस वक्त मौजूद थे, इस

हजरत हुजैफ़ा (R Z)से रिवायत है कि रसूलुल्लाह (S W)  ने इर्शाद  फरमाया क़ुरआन सीनों से उठा लिया जाएगा और जमीन पर उसकी एक आयत भी बाक़ी न  रहेगी।

वाक़िया की तस्दीक़ फ़रमाते हैं कि एक मर्तबा हम लोग नबी करीम (S W) की खिदमत

में हाजिर थे। रसूलुल्लाह (S W) ने दरयाफ़्त फ़रमाया: कोई अजनबी (ग़ैर मुस्लिम) तो

मजमा में नहीं? हमने अर्ज किया, कोई नहीं। इर्शाद फ़रमाया : दरवाज़ा बन्द कर दो।

उसके बाद इर्शाद फ़रमाया: हाथ उठाओ और कहो ला इला-ह इल्लल्लाह। हमने

थोड़ी देर हाथ उठाये रखे (और कलिमा तैयिबा पढ़ा), फिर आप (S W) ने अपना हाथ 

नीचे कर लिया। फिर फ़रमाया: 'अल-हम्दु लिल्लाह, ऐ अल्लाह! आपने मुझे यह 

कलिमा देकर भेजा है और इस (कलिमा की तब्लीग़) का मुझे हुक्म फ़रमाया है और

इस कलिमा पर जन्नत का वादा फ़रमाया है और आप वादा ख़िलाफ़ नहीं हैं। इसके

बाद रसूलुल्लाह (S W) ने हम से फ़रमाया: ख़ुश हो जाओ, अल्लाह तआला ने तुम्हारी

मग्फ़िरत फ़रमा दी।

हजरत हुजैफ़ा (R Z)से रिवायत है कि रसूलुल्लाह (S W)  ने इर्शाद  फरमाया क़ुरआन सीनों से उठा लिया जाएगा और जमीन पर उसकी एक आयत भी बाक़ी न  रहेगी।

(मुस्नद अहमद, तबरानी, बज़्ज़ार, मज्मउज्ज़बाइद)

 رواه البخاری باب الثياب البيض، رقم ٥٨٢٧

7.

हजरत अबूजर (R Z) से रिवायत है कि नबी करीम

 (S W) ने इर्शाद फ़रमाया: जो

बन्दा ला इला-ह इल्लल्लाह कहे और फिर उसी पर उसकी मौत आ जाए तो वह

जन्नत में जरूर जाएगा। मैंने अर्ज़ किया: अगरचे उसने जिना किया हो, अगरचे

उसने चोरी की हो? आप(S W) ने इर्शाद फ़रमाया: (हाँ) अगरचे उसने जिना किया हो,

अगरचे उसने चोरी की हो। फिर मैंने अर्ज कियाः अगरचे उसने जिना किया हो,

अगरचे उसने चोरी की हो? आपने इर्शाद फ़रमायाः अगरचे उसने जिना किया 


हो, अगरचे उसने चोरी की हो। मैंने अर्ज किया अगरचे उसने जिना किया हो

अगरचे उसने चोरी की हो? आप (S W) ने इर्शाद फ़रमाया: अगरचे उसने जिना किया

हो, अगरचे उसने चोरी की हो, अबूज़र के अलर्रग्म  वह जन्नत में जरूर जाएगा।

(बुखारी)

फायदा : 

अलर्रग्म अरबी जुबान का एक ख़ास मुहावरा है। उसका मतलब यह है

कि अगर तुम्हें यह काम नागवार भी हो और तुम उसका न होना भी

चाहते हो, तब भी यह हो कर रहेगा। हजरत अबूज़र (R Z) को हैरत थी कि

इतने बड़े-बड़े गुनाहों के बावजूद जन्नत में कैसे दाख़िल होगा, जबकि

अद्ल का तक़ाजा यही है कि गुनाहों पर सजा दी जाए, लिहाजा नबी 

करीम (S W) ने उनकी हैरत दूर करने के लिए फ़रमाया, ख़्वाह अबूज़र को

कितना ही नागवार गुज़रे, वह जन्नत में ज़रूर दाख़िल होगा। अब अगर

उसने गुनाह भी किए होंगे तो ईमान के तक़ाज़े से वह तौबा- इस्तग्फार 

करके गुनाह माफ़ करा लेगा या अल्लाह तआला अपने फ़ज़्ल से माफ़

फ़रमा कर बग़ैर किसी अज़ाब के ही या गुनाहों की सजा देने के बाद

बहरहाल जन्नत में जरूर दाख़िल फ़रमाएंगे ।

उलमा ने लिखा है कि इस हदीस शरीफ़ में कलिमा 'ला इला-ह इल्लल्लाह'

कहने से मुराद पूरे दीन व तौहीद पर ईमान लाना है और उसको अख़्तियार

करना है।

(मआरिफुल हदीस)

. رواه الحاكم وقال هذا حديث صحيح على شرط مسلم ولم يخرجاه ٤٧٣١٤

8.

हजरत हुजैफ़ा (R Z)से रिवायत है कि रसूलुल्लाह (S W)

ने इर्शाद फ़रमाया जिस 

तरह कपड़े के नक्श व निगार घिस जाते हैं और मांद पड़ जाते हैं, उसी तरह इस्लाम

भी एक जमाने में मांद पड़ जाएगा, यहां तक कि किसी शख़्स को यह इल्म तक न रहेगा कि रोजा क्या चीज है और सदक़ा व हज क्या चीज? एक शब आएगी कि

क़ुरआन सीनों से उठा लिया जाएगा और जमीन पर उसकी एक आयत भी बाक़ी न

रहेगी। अलग-अलग तौर पर कुछ बूढ़े मर्द और कुछ बूढ़ी औरतें रह जाएंगी जो यह

कहेंगी कि हमने अपने बुज़ुगों से यह कलिमा ला इला-ह इल्लल्लाह सुना था,

इसलिए हम भी यह कलिमा पढ़ लेते हैं। हजरत हुजैफ़ा

 (R Z) के शागिर्द सिला ने पूछाः

जब उन्हें रोजा, सदक़ा और हज का भी इल्म न होगा तो भला सिर्फ़ यह कलिमा उन्हें

क्या फ़ायदा देगा? हजरत हुजैफ़ा (R Z) ने उसका कोई जवाब न दिया। उन्होंने तीन

बार यही सवाल दुहराया, हर बार हजरत हुजैफ़ा (R Z) एराज करते रहे, उनके तीसरी

मर्तबा (इसरार) के बाद फ़रमाया: सिला! यह कलिमा ही उनको दोजख़ से नजात

दिलाएगा।

(मुस्तदरक हाकिम)



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.